zaheer khan wife sagarika ghatge reveals truth behind interfaith hindu muslim marriage how sagarika father reacted

Spread the love

Zaheer Khan Wife Sagarika Ghatge: भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान हाल ही में पिता बने हैं. उनकी वाइफ सागारिका घटगे (Zaheer Khan Wife) ने एक नन्हें बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने फतेहसिंह खान (Zaheer Khan Son Name) रखा है. जहीर और सागारिका अलग-अलग धर्म से आते हैं, फिर भी उन्होंने दुनिया की सारी बंदिशों को नजरंदाज कर अपने प्यार को अधिक महत्व दिया था. अब सागारिका ने उस समय का खुलासा किया है जब उन्होंने अपने माता-पिता को दूसरे धर्म के लड़के से शादी के बारे में बताया था.

जहीर खान के छूट गए पसीने

एक मीडिया इंटरव्यू में सागारिका घटगे ने बताया कि जब उन्होंने माता-पिता के सामने जहीर खान के साथ शादी की इच्छा जाहिर की तो उन्हें खूब सपोर्ट मिला था. उन्होंने कहा, “जब मेरे पिता को पता चला तो उन्होंने जहीर के कोच अंशुमन गायकवाड़ को मैसेज किया क्योंकि वो हमारे रिश्तेदार हैं.”

इसके बाद गायकवाड़ ने जहीर खान को मैसेज करके लिखा, “मैंने सुना है की तुम सागारिका के अच्छे दोस्त हो. जहीर ने यह मुझे दिखाया और कहा कि, ‘मैं इसका रिप्लाई नहीं करूंगा.’ मैंने भी कहा, ‘रिप्लाई नहीं करना, मैं नहीं जानती कि यह सब क्या है.”

पापा ने किया बैकग्राउंड चेक

बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की स्टार सागारिका घटगे ने खुलासा करके बताया कि उनके पिता ने जहीर खान का बढ़िया तरीके से बैकग्राउंड चेक कर लिया था. उन्होंने कहा, “जहीर, सबसे अच्छे स्वभाव वाले क्रिकेटरों में से एक हैं, सभी ने उनके बारे में यही कहा है. मगर मुझे लगता है कि यह मेरे पिता के लिए जरूरी था कि उन्हें सब अच्छे से पता हो.”

सागारिका ने आगे यह भी कहा कि उनके माता-पिता नई सोच रखते हैं. उन्होंने बताया, “दोनों पक्षों में खूब बातें हुई थीं, लेकिन मेरे लिए यह बहुत जरूरी था कि मेरे जीवन में एक अच्छा इंसान आए, जिसके साथ मुझे अपना पूरा जीवन बिताना है.”

यह भी पढ़ें:

MI Playoffs Scenario 2025: मुंबई इंडियंस की 6 मैचों में 4 हार, जानें अब प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी उम्मीद बाकी; ऐसा है पूरा गणित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *