will virat kohli and rohit sharma play 2027 odi world cup gautam gambhir reacts rohit sharma virat kohli odi retirement

Spread the love

Virat Kohli World Cup 2027: विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अब सिर्फ ODI मैचों में खेलते हुए दिखेंगे. अब सवाल उठने लगा है कि क्या विराट और रोहित, जल्द वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे? टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से हाल ही में पूछा गया कि क्या विराट और रोहित 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे? गंभीर ने जो कहा, उससे दोनों खिलाड़ियों की ODI रिटायरमेंट पर भी सब साफ हो गया है.

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में गौतम गंभीर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने का सवाल पूछा गया. गंभीर ने जवाब देते हुए कहा, “हमें अभी टी20 वर्ल्ड कप खेलना है, जो खुद एक बड़ा टूर्नामेंट है. यह वर्ल्ड कप फरवरी-मार्च में भारत में होने वाला है. इसलिए इंग्लैंड टूर के बाद हमारा पूरा ध्यान टी20 वर्ल्ड कप पर होगा.”

क्या विराट और रोहित खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने के सवाल पर गौतम गंभीर ने कहा, “टी20 वर्ल्ड कप के बाद साल 2027 वर्ल्ड कप (नवंबर-दिसंबर का समय) अभी से करीब ढाई साल दूर है. मैंने एक चीज पहले भी कही है, अगर आप अच्छा करते रहेंगे तो उम्र सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है.”

गंभीर के इस बयान से कहीं ना कहीं यह भी साफ हो गया है कि विराट और रोहित अगर ODI में अच्छा करते रहेंगे, तो उनपर संन्यास का किसी तरह का कोई दबाव नहीं आएगा. हालांकि इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी बार कोई वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. रिटायरमेंट पर गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि कोई भी खिलाड़ी संन्यास लेता है तो यह उसका निजी फैसला होता है. कोई कोच, सेलेक्टर उसपर दबाव नहीं बना सकते.

यह भी पढ़ें:

India Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया पर बड़ा अपडेट, तारीख का हुआ खुलासा; नए टेस्ट कप्तान पर भी फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *