Upcoming cars In india: 2026 में ऑटो इंडस्ट्री का बदलेगा पूरा गेम, 30 से ज्यादा नई गाड़ियां होंगी लॉन्च

Spread the love

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए साल 2026 बेहद खास रहने वाला है. साल 2025 में कई नई कारें और एडवांस फीचर्स से लैस मॉडल लॉन्च किए गए और अब 2026 में ये रफ्तार और तेज होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में भारतीय बाजार में 30 से ज्यादा नई पैसेंजर गाड़ियां लॉन्च की जा सकती हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़े लॉन्च

  • अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो CY2021 से CY2024 के बीच हर साल औसतन सिर्फ 10 से 11 नए मॉडल ही लॉन्च हुए थे, जिनमें ज्यादातर फेसलिफ्ट या मामूली अपडेट वाले मॉडल थे. वहीं CY2025 में कुल 19 नए मॉडल बाजार में आए. लेकिन 2026 में कंपनियां सीधे न्यू जेनरेशन और प्रीमियम मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलने वाले हैं.

SUV और बिक्री में जबरदस्त उछाल

  • साल 2025 में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 4.49 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. यह बिक्री 2024 के मुकाबले करीब 5 फीसदी ज्यादा रही. इसमें सबसे बड़ा योगदान SUV सेगमेंट का रहा, जिसकी कुल बिक्री में हिस्सेदारी 56 फीसदी तक पहुंच गई. सितंबर में GST में कटौती के ऐलान के बाद दिसंबर 2025 में रिटेल सेल्स में 26.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई.

2026 में कौन-कौन सी गाड़ियां मचाएंगी धमाल

  • 2026 की शुरुआत कई बड़े लॉन्च के साथ होगी. Renault अपनी नेक्स्ट जनरेशन Duster को 26 जनवरी 2026 को पेश कर दी है. वहीं Tata Motors भी Sierra EV, Punch EV Facelift और साल के अंत में Avinya सीरीज जैसे बड़े प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है. VinFast भारत में तीन इलेक्ट्रिक मॉडल उतारने की तैयारी में है, जिसकी शुरुआत 7-सीटर MPV से होगी. इसके अलावा Hyundai, MG Motor, Nissan, Volkswagen और Skoda जैसे ब्रैंड्स भी 2026 में कई नई गाड़ियों से पर्दा उठा सकते हैं. हालांकि, अभी इन गाड़ियों की लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.

ये भी पढ़ें: टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार है Urban Cruiser Ebella, 543 KM रेंज के साथ देगी दमदार परफॉर्मेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *