Tata Sierra Diesel खरीदने का है प्लान? जानें 2 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI

Spread the love

Tata Sierra ने लॉन्च होते ही SUV सेगमेंट में छा गई है. आकर्षक कीमत, सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और दमदार डिजाइन के कारण यह SUV ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है. कंपनी ने Tata Sierra को 11.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन असल में कार खरीदते समय RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप Tata Sierra Diesel को फाइनेंस पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए इसकी EMI और डाउन पेमेंट की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

Smart Plus Diesel वेरिएंट की फाइनेंस डिटेल

  • Tata Sierra का Smart Plus Diesel वेरिएंट इसका बेस डीजल मॉडल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है, जबकि सभी चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 15.34 लाख रुपये हो जाती है. अगर आप 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी रकम पर 10 प्रतिशत ब्याज दर से 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी मंथली EMI करीब 32,613 रुपये बनेगी.

Pure Diesel वेरिएंट पर कितनी EMI?

  • Pure Diesel वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है. दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 17.10 लाख रुपये पड़ती है. 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट और 5 साल के लोन पर इस वेरिएंट की EMI करीब 36,347 रुपये प्रति माह आएगी.

Pure Diesel AT वेरिएंट की फाइनेंस 

  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पसंद करने वालों के लिए Tata Sierra Pure Diesel AT एक अच्छा विकल्प है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये और ऑन-रोड कीमत करीब 18.86 लाख रुपये है. 5 साल के लोन पर 10 प्रतिशत ब्याज दर के साथ इसकी EMI लगभग 40,082 रुपये बनेगी.

Pure Plus Diesel वेरिएंट का खर्च

  • Pure Plus Diesel मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत भी 15.99 लाख रुपये है. ऑन-रोड कीमत 18.86 लाख रुपये के आसपास जाती है. इस वेरिएंट पर भी 5 साल की EMI करीब 40,082 रुपये रहेगी.

Adventure Diesel वेरिएंट की EMI

  • Tata Sierra का Adventure Diesel टॉप डीजल वेरिएंट है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये है और ऑन-रोड कीमत करीब 19.45 लाख रुपये पहुंच जाती है. इस वेरिएंट को 5 साल के लिए फाइनेंस कराने पर आपकी मंथली EMI लगभग 41,327 रुपये होगी.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में चलती है 700 KM, क्या 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी TVS Radeon?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *