sourav ganguly unhappy with rishabh pant shot selection big advice ahead india vs england test series 2025

Spread the love

Sourav Ganguly on Rishabh Pant: ऋषभ पंत हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान चुने गए हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नए वाइस-कैप्टन को सलाह दी है. पंत पहले कई बार अपने लापरवाही भरे शॉट्स खेलने के लिए आलोचनाओं का शिकार बने हैं, अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले गांगुली ने उन्हें अहम सलाह दी है. ऑस्ट्रेलिया में पंत के शॉट सेलेक्शन से गांगुली भी खुश नहीं हैं और चाहते हैं कि वो इंग्लैंड में जिम्मेदारी से खेलें.

सौरव गांगुली की सलाह

रेव स्पोर्ट्ज के साथ वार्ता में सौरव गांगुली ने बताया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत का शॉट सेलेक्शन कतई पसंद नहीं आया था. ‘दादा’ का कहना है कि ऋषभ पंत को प्रत्येक गेंद पर बल्ला घुमाने के बजाय डट कर खेलने पर ध्यान देना चाहिए.

सौरव गांगुली ने कहा, “पंत ने ऑस्ट्रेलिया में जो खेल दिखाया, मुझे अच्छा नहीं लगा. वो बहुत ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे. वो प्रत्येक गेंद पर बल्ला घुमा रहे थे, जहां गेंद हिल रही हो ऐसी परिस्थितियों में यह खेलने का अच्छा तरीका नहीं है. उन्हें लड़ाई लड़नी होगी.”

ऋषभ पंत ने साल 2024 में 9 टेस्ट मैच खेलकर 36 के औसत से 576 रन बनाए थे. पिछले साल टेस्ट में उन्होंने एक सेंचुरी और 3 अर्धशतक लगाए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वो 10 पारियों में सिर्फ 255 रन बना पाए थे. इन 10 पारियों में पंत सिर्फ एक पचासा लगा पाए थे. यह भी एक गौर करने वाला तथ्य रहा कि खराब शॉट खेलने के कारण वो 10 में से 8 बार कैच आउट हुए थे.

IPL 2025 सीजन भी ऋषभ पंत के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा क्योंकि उसमें उन्होंने LSG के लिए 14 मैचों में 269 रन बनाए थे. पंत को उपकप्तान बनाया गया है, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जा रहे ध्रुव जुरेल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. बतौर विकेटकीपर, ध्रुव जुरेल भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाजी मार सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

शराब और सिगरेट…, इस भारतीय क्रिकेटर को लेकर योगराज सिंह का बड़ा बयान; बताई करियर बर्बाद होने की वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *