Shilpa’s restaurant earns 2-3 crores per night | शिल्पा के रेस्टोरेंट में एक रात की कमाई 2-3 करोड़: फेमस राइटर शोभा डे बैस्टियन पर बोलीं- लोग यहां फूड-शराब पर लाखों खर्च करते हैं

Spread the love

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन मुंबई के लोगों के लिए एक पॉपुलर नाम है। हाल ही में फेमस राइटर और सोशलाइट शोभा डे ने शिल्पा के बैस्टियन की पॉपुलैरिटी के बारे में बात की।

उन्होंने बताया कि इस रेस्टोरेंट की हर रात की कमाई 2-3 करोड़ रुपए है, और कस्टमर नाइट आउट के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं।

बरखा दत्त के मोजो स्टोरी पर बात करते हुए शोभा ने कहा- ‘मुंबई में जिस तरह की कमाई होती है, वह हैरान करने वाली है।मुंबई में एक रेस्टोरेंट का टर्नओवर एक रात में 2-3 करोड़ रुपए का होता है।

स्लो नाइट में, कारोबार 2 करोड़ रुपए का होता है और वीकेंड में यह 3 करोड़ रुपए का होता है। मैं खुद उस रेस्टोरेंट में देखने गया क्योंकि जब मैंने ये आंकड़े सुने तो मैंने कहा कि यह सच नहीं हो सकता।’

जब बरखा दत्त ने उनसे पूछा कि वह किस रेस्टोरेंट की बात कर रही थीं, तो उन्होंने कहा- ‘यह बैस्टियन है। यह नया बैस्टियन है। यह सबसे ऊपर है। यह 21,000 वर्ग फुट में फैला है, हकीकत से परे है। वहां जाकर आपको लगता है कि ‘मैं कहां हूं?’ आपको शहर का 360° व्यू दिखाई देता है।’

शोभा ने आगे बताया- ‘रेस्टोरेंट एक ही रात में 1,400 लोगों को फूड सर्व कराता है और गेस्ट महंगी कारों में आते हैं। वहां दो तरह की बैठने की व्यवस्था है। हर एक में 700 लोग बैठते हैं और एक रात में 1,400 लोग खाना खाते हैं।

उनके पास दादर में इंतजार करते कस्टमर की वेटिंग लिस्ट होती है, जो मुंबई के पुराने महाराष्ट्रीयन इलाके का केंद्र है। लोग लेम्बोर्गिनी और एस्टन मार्टिन जैसी गाड़ियों में आते हैं।’

बैस्टियन में अपने निजी अनुभव पर बात करते हुए शोभा ने कहा कि कैसे उन्हें वहां कोई जाना-पहचाना या मशहूर चेहरा नजर नहीं आया।

उन्होंने कहा- ‘मैं सदमे में थी। 700 लोगों में से मैं एक भी चेहरा नहीं जानती थी। वहां यंग लोग थे, और वे अपनी टेबल के लिए बेहतरीन टकीला की बोतलें मंगवा रहे थे। हर टेबल पर लाखों खर्च हो रहे थे, लेकिन वे बिल्कुल अजनबी थे।’

शोभा ने 17 की उम्र में मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 20 की उम्र वो जर्नलिस्ट बन गईं थीं।

बता दें कि शिल्पा ने साल 2019 में बैस्टियन ब्रांड के फाउंडर, रेस्टोरेंट मालिक रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप की थी। अब वह भारत भर में कई रेस्टोरेंट की सह-मालिक हैं और ब्रांड में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शिल्पा ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वह भारत के सबसे बड़े रेस्टोरेंट मालिकों में से एक हैं।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *