rcb captain rajat patidar roar ahead ipl final 2025 says we will win trophy for virat kohli rcb vs pbks final ipl 2025

Spread the love

RCB vs PBKS Final: 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. फाइनल मुकाबले से पूर्व RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मीडिया से वार्ता के दौरान खिताब जीतने की उम्मीद जताई. इसी बीच उन्होंने धाकड़ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर बड़ा बयान दिया है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से रजत पाटीदार ने टिम डेविड की उपलब्धता पर कहा उनके खेलने पर अभी तक मेडिकल टीम ने कोई फैसला नहीं लिया है. पाटीदार ने उनके खेलने की पुष्टि नहीं की है.

विराट कोहली पर क्या कहा

विराट कोहली 18 साल से RCB के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब तक बेंगलुरु टीम और विराट को आईपीएल ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है. रजत पाटीदार ने कहा कि विराट की मौजूदगी आरसीबी प्लेयर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है और पूरी टीम इस बार विराट कोहली के लिए खिताब जीतने के लिए जान लगा देगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक तीन IPL फाइनल खेले हैं, लेकिन उसे हर बार शिकस्त झेलनी पड़ी है. 2009, 2011 और 2016 में RCB ट्रॉफी के बेहद करीब आकर भी हार गई थी. वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो उसने अब तक एकमात्र आईपीएल फाइनल 2014 में खेला था, जिसमें उसे KKR के हाथों हार मिली थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब 11 साल बाद फाइनल में पहुंची है.

IPL में शानदार हैं विराट कोहली के आंकड़े

आईपीएल में विराट कोहली के आंकड़े शानदार रहे हैं, वो इस लीग में 8,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज हैं. कोहली अब तक आईपीएल में 8,618 रन बना चुके हैं, जिनमें 8 शतकीय पारी भी शामिल हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनका औसत 39.53 है और 300 सिक्स पूरे करने से मात्र 9 छक्के दूर हैं.

यह भी पढ़ें:

फाइनल में ऐसी हो सकती है पंजाब और बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *