Ratlam Police’s Operation Muskaan Campaign | रतलाम पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान अभियान: एक महीने में 67 बालक-बालिकाओं को तलाश कर परिवारों से मिलवाया – Ratlam News Darbaritadka

Spread the love

रतलाम पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले एक माह में 67 लापता बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलवाया है। इनमें 58 लड़कियां और 9 लड़के शामिल हैं।

.

एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 1 मई से 31 मई तक चले इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की गई। इसके लिए साइबर सेल और जेएबी शाखा की मदद से विशेष टीमें बनाई गईं।

टीमों ने मध्य प्रदेश के साथ गुजरात और राजस्थान में भी बच्चों की तलाश की। औद्योगिक क्षेत्र थाने को 2019 से लापता एक लड़की को खोजने में सफलता मिली। इसके अलावा 2023 से लापता एक लड़की, 2024 से लापता एक लड़का और सात लड़कियां तथा 2025 में लापता हुए आठ लड़के और 49 लड़कियों को खोजकर घर पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *