PBKS vs DC Live Scorecard ball to ball commentary Punjab Kings and Delhi Capitals postponed during Operation Sindoor

Spread the love

Punjab Kings vs Delhi Capitals: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2025 का 66वां मुकाबला खेला जाएगा. पंजाब-दिल्ली के बीच का ये मैच भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थगित कर दिया गया था. आज ये मैच दोबारा शुरुआत से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन का अंत जीत के साथ करने उतरेगी.

हेड टू हेड

पंजाब और दिल्ली की टीम आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में 33 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. वहीं पंजाब ने दिल्ली पर 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली ने पंजाब को 16 बार हराया है.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़/विजयकुमार वैसाख और अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर- युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान)/माधव तिवारी, विपरज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा और मुस्तफिजुर रहमान

इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *