कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी अमित कुमार ने एग्जाम सेंटरों पर जाकर व्यवस्था देखी।
मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली नीट 2025 का एग्जाम आज 4 मई को होगा। रतलाम में एग्जाम के लिए 8 सेंटर बनाए गए है। एग्जाम का टाइम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक का है। परीक्षार्थियों को एनटीए द्वारा जारी गाईड लाइन अनुसार एग्जाम सेंटर पर डेढ घंटे
.
एग्जाम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एडीएम डा. शालिनी श्रीवास्तव, परीक्षा नोडल डिप्टी कलेक्टर आर्ची हरित समेत विभागीय अधिकारियों ने एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
कलेक्टर बाथम ने एग्जाम सेंटरों के प्रभारियों तथा प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि एनटीए द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। परीक्षा के दौरान बिजली व्यवस्था निरंतर रहे। परीक्षा के दौरान इंटरनेट व्यवस्था सतत् जारी रहे। परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एग्जाम सेंटरों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
इन सेंटरों पर होगी एग्जाम
एग्जाम साइंस एंड ऑर्ट्स कॉलेज, पीएम श्री सेंट्रल स्कूल, रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल, उत्कृष्ट स्कूल सागोद रोड, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, जवाहर हायर सेकंडरी स्कूल एवं स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज में होगी।
उड़नदस्ता दल रखेंगे निगरानी
एग्जाम में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसको लेकर कलेक्टर राजेश बाथम ने उडनदस्ता दलों का गठन किया है। गठित उडनदस्ता दल में एसडीएम अनिल भाना परीक्षा केन्द्र पीएम श्री सेंट्रल स्कूल के लिए, नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर उत्कृष्ट स्कूल, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, नायब तहसीलदार मनोज चौहान साइंस एंड ऑर्टस कॉलेज, सविता राठौर गर्ल्स कॉलेज, अश्विनी गोहिया जवाहर हायर सेकंडरी स्कूल तथा प्राची गायकवाड को कॉमर्स कॉलेज के लिए उडनदस्ता प्रभारी बनाया है। उडनदस्तों के द्वारा सतत् निगरानी की जाएगी। साथ ही सभी एग्जाम सेंटर पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
सेंटरों के आसपास हॉर्न बजाने पर भी रोक
पुलिस ने एग्जाम के टाइम पर एग्जाम सेंटरों के आसपास आने-जाने वाले भारी वाहनों व फोर व्हीलर पर भी रोक लगाई है। यहां तक एग्जाम सेंटर के आसपास से आने व जाने वाले फोर व्हीलर व टू व्हीलर हॉर्न नहीं बजा पाएंगे। अगर कोई एग्जाम के समय भारी वाहन क्षेत्र में आता है या फोर व टू व्हीलर चालकों द्वारा हॉर्न बजाया जाएगा तो उस पर चालानी कार्यवाही होगी।
इन नंबर पर दे सकते है सूचना
एसपी अमित कुमार ने बताया नीट परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से कोई भी भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित की जानकारी रतलाम पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7049127800 पर दी जा सकती है।
इन बातों का ध्यान रखे परीक्षार्थी
- पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लांग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर आदि प्रतिबंध रहेंगे।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयर फोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।
- वॉलेट, गागल्स, हैंड बैग, बेल्ट, कैप आदि।
- कोई भी घडी, कलाई घडी, ब्रेसलेट, कैमरा आदि।
- कोई भी आभूषण, धातु की वस्तु
- खाने की कोई भी खुली या पैक की हुई वस्तु, पानी की बोतल।
- परीक्षा सेंटरों पर केंद्रों अभ्यर्थियों से संबंधित कोई भी वस्तु रखने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी।
- कम एडी वाली चप्पल, सैंडल की अनुमति रहेगी लेकिन जूते पहनकर परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
- दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। दोपहर 1.40 बजे बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा रूम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- महिला परीक्षार्थी की तलाशी केवल महिला कर्मचारियों द्वारा बंद घेरे के अंदर ली जाएगी।

Leave a Reply
Cancel reply