legendary west indies cricketer chris gayle rates indian players rishabh pant shreyas iyer csk captain ruturaj gaikwad amid ipl 2025

Spread the love

Chris Gayle Rates Indian Players: क्रिस गेल, टी20 क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक. IPL में उनके रुतबे के बारे में तो पूछिए ही मत. लंबे-लंबे छक्के और तूफानी पारियों से कहर बरपाने वाले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नाबाद 175 रन बना डाले थे. यह आज भी इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है. अब उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब देकर भारतीय खिलाड़ियों को रेटिंग दी है.

जायसवाल को 9, पंत-अय्यर को आठ

इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए क्रिस गेल ने CSK टीम के मौजूदा कप्तान क्रिस गेल को 7 रेटिंग दी है. गेल ने कहा, “मैं यशस्वी जायसवाल को पूरे अंक नहीं दूंगा, लेकिन उन्हें 9 से संतोष करना पड़ेगा. शुभमन गिल भी प्रतिभा के धनी हैं, बहुत शानदार प्लेयर हैं और मैं उन्हें भी 9 ही अंक दूंगा. सुपर टैलेंटेड अभिषेक शर्मा को 8 अंक दूंगा.” इसके अलावा उन्होंने भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 9, वहीं हार्दिक पांड्या को सिर्फ 7 रंक दिए हैं. उन्होंने श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को आठ-आठ अंक दिए हैं.

एमएस धोनी के समर्थन में उतरे क्रिस गेल

एमएस धोनी IPL 2024 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निचले क्रम पर बैटिंग कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें RCB के खिलाफ मैच में नौवें क्रम पर बैटिंग करते देखा गया था. चूंकि उस मैच में चेन्नई की बड़ी हार हुई थी, जिसके बाद बैटिंग क्रम को लेकर धोनी की जमकर आलोचना हुई थी.

इस संबंध में क्रिस गेल ने धोनी का सपोर्ट करते हुए कहा, “एमएस धोनी के होने से IPL का महत्व बहुत बढ़ जाता है. आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक खेलते हुए देखना चाहते हैं. उनपर दबाव बनाना सही नहीं है. उनके आने से मैदान में आवाज गूंजती है, आप नहीं चाहेंगे कि धोनी जैसे महान खिलाड़ी के प्रति गलत चीजें फैलाई जाएं क्योंकि धोनी के होने मात्र से IPL की वैल्यू बहुत बढ़ जाती है.”

यह भी पढ़ें:

इस खिलाड़ी ने IPL के लिए हनीमून किया कैंसिल, बलिदान नहीं गया बेकार; SRH के लिए डेब्यू में उगली आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *