know reason why rinku singh and priya saroj wedding postponed rinku priya new marriage date

Spread the love

Rinku Singh Priya Saroj Wedding Postponed: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है. पहले दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवंबर महीने में रिंकू सिंह के बिजी शेड्यूल के कारण शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. इसी महीने लखनऊ में रिंकू और प्रिया ने सगाई की थी, जहां उनके रिसेप्शन में कई सारे VIP गेस्ट्स ने शिरकत की थी. इनमें अखिलेश यादव और जया बच्चन भी आए थे.

अब अमर उजाला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में रिंकू सिंह के बिजी शेड्यूल के कारण शादी को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है. अमर उजाला के हवाले से रिंकू-प्रिया के परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब शादी फरवरी 2026 में होगी और शादी की नई तारीख का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट में बताया गया कि परिवार ने 19 नवंबर को शादी समारोह के लिए वाराणसी के ताज होटल को बुक किया था. मगर रिंकू नवंबर के समय भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे, ऐसे में दोनों परिवारों को शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है. यह भी बताया गया कि ताज होटल को अब फरवरी के लिए दोबारा बुक किया गया है, लेकिन उसकी तारीख सामने नहीं आई है.

8 जून को हुई थी सगाई

8 जून को रिंकू सिंह और प्रिया सिंह का सगाई समारोह हुआ था. सगाई के बाद रिंकू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके बताया कि वो लंबे समय से इस क्षण का इंतजार कर रहे थे. रिंकू कुछ समय पूर्व IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. दूसरी ओर प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सीट से मछलीशहर से सांसद हैं. प्रिया के पिता, तूफानी सरोज भी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लघंन मामले में एक्शन, जानिए क्या सजा मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *