हाथ उठाकर महिला को मारते हुए दिनेश सोलंकी। बीच-बचाव करते नगर निगम कर्मचारी।
गुरुवार को रतलाम नगर निगम के रिटायर्ड पुरुष और महिला कर्मचारी आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर हाथ चलाए। मारपीट और हंगामे का वीडियो गुरुवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। मारने वाला रिटायर्ड कर्मचारी मीसाबंदी भी है।
.
घटनाक्रम गुरुवार दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच नगर निगम के मुख्य द्वार से अंदर आने के परिसर का है। वीडियो में विवाद और मारपीट करते हुए नगर निगम से रिटायर्ड कर्मचारी दिनेश सोलंकी व महिला कर्मचारी फूलकुंवर दिख रहे है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन से आपसी कहासुनी को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सोलंकी ने महिला को कुछ बोल दिया था, इस कारण वह दो दिन से नगर निगम में सोलंकी के आने का इंतजार कर रही थी।
दोनों कर्मचारियों को छुड़ाते मौजूद लोग व निगम कर्मचारी।
गुरुवार दोपहर सोलंकी जब नगर निगम पहुंचे तो विवाद हो गया। दोनों में मारपीट व गालीगलौज हो गई। नगर निगम कर्मचारियों ने दोनों को समझाकर अलग-अलग किया। इस दौरान महिला ने सोलंकी को चांटा मारा तो सोलंकी ने भी महिला को मारा। महिला ने हाथ में लट्ठ तक ले लिया।
हंसी मजाक में हुई कहासुनी
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में भी मारपीट व हंगामा साफ दिखाए दे रहा है।
कर्मचारी सोलंकी यह कहते हुए दिख रहे है कि हंसी मजाक में कहा था। उन्होंने क्या कहा, क्या बातचीत हुई। यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। दोनों कर्मचारी नेता भी रह चुके है। लोगों के काम कराने के लिए यह दोनों नगर निगम में इनका आना-जाना लगा रहता है।
अंगूली दिखाते हुए कर्मचारी दिनेश सोलंकी।
थाने पहुंचे, समझौता हो गया
विवाद के बाद दोनों स्टेशन रोड थाने पहुंचे। इनके पीछे-पीछे नगर निगम कर्मचारी भी पहुंचे। दोनों को समझाया। फिर किसी ने भी शिकायत नहीं की। दोनों कर्मचारियों से भी संपर्क करना चाहा। लेकिन नहीं हो पाया। नगर निगम उपायुक्त और प्रभारी कमिश्नर करुणेश दंडोतिया ने बताया हंगामे की सूचना मिली थी। लेकिन मेरे पास कोई भी शिकायत लेकर नहीं आया।
Leave a Reply
Cancel reply