ipl 2025 final rcb vs pbks virat kohli breaks shikhar dhawan record of most fours in ipl history

Spread the love

Virat Kohli Record: IPL 2025 फाइनल में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले सबसे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 222 मैचों में 768 चौके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स फाइनल (RCB vs PBKS Final) ने विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. विराट कोहली के साथ फिल साल्ट (16) ने पारी की शुरुआत की. इसके बाद कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ 38 और फिर कप्तान रजत पाटीदार के साथ 40 रनों की साझेदारी की. कोहली को 15वें ओवर में अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने आउट किया.

विराट कोहली के नाम हुए 771 चौके

पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में खेली 43 रनों की पारी में कोहली ने 3 चौके लगाए. उनके अब आईपीएल में 267 मैचों में 771 चौके हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *