How Rinku Singh got UP government job know cricketer education get salary without going office

Spread the love

Rinku Singh Education: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाने का फैसला लिया है. रिंकू सिंह की हाल ही में समाजवादी पार्टी की नेता और सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई है और सगाई के बाद उन्हें यूपी सरकार में सरकारी नौकरी मिल गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने जा रहे रिंकू सिंह खुद कितने पढ़े-लिखे हैं और इस सरकारी नौकरी में उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही ये सवाल भी खड़ा होता है कि रिंकू क्रिकेट खेलेंगे या सरकारी नौकरी करने ऑफिस जाएंगे.

कितने पढ़े-लिखे हैं रिंकू सिंह?

क्रिकेटर रिंकू सिंह को ये सरकारी नौकरी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत दी गई है. रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. वहीं रिंकू सिंह ने केवल 8वीं तक की कक्षा ही पास की है. रिंकू ने जब नौवीं की परीक्षा दी, तब वे फेल हो गए थे और उन्होंने तब से ही पढ़ाई छोड़ दी. लेकिन रिंकू की रुचि शुरुआत से ही क्रिकेट में थी और आज वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं.

रिंकू सिंह खेलेंगे क्रिकेट या जाएंगे ऑफिस?

रिंकू सिंह के अलावा कई खिलाड़ियों के पास सरकारी नौकरी है. मोहम्मद सिराज और हरभजन सिंह के पास भी सरकारी नौकरी है. वहीं भारत के कई खिलाड़ी भारतीय सेना से जुड़े हैं. लेकिन इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने के लिए अलग से छुट्टियां मिल जाती हैं. सरकारी नौकरी करने वाले इस प्लेयर्स को कैजुअल लीव मिलती हैं. इसके साथ ही ऑफिस न जाने पर भी इनकी सैलरी नहीं कटती.

उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा अधिकारी की सैलरी 56,100 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है और 1,77,500 रुपये तक जाती है.इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता भी अलग से मिलता है. इस हिसाब से रिंकू सिंह को हर महीने इस सरकारी नौकरी के लिए 70 से 90 हजार रुपये सैलरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें

AUS vs WI : नौसिखिया टीम के सामने ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया! WTC फाइनल हारने के बाद ब्रिजटाउन में भी कमिंस ब्रिगेड ने किया सरेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *