पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह का शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद का है. खुशदिल शाह की फैंस के साथ लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद क्रिकेटर सिक्योरिटी से भी नहीं संभल रहा था और बॉउंड्री पार करके फैन के साथ लड़ाई करने जा रहा था. बाद में कहा गया कि फैंस द्वारा गलत शब्दों से गुस्सा होकर खुशदिल ने ऐसा किया. खैर, अब इस विवाद पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने ही खुशदिल को खूब सुनाया है.
बे ओवल में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने 264 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 221 रनों पर ढेर हो गई. हालांकि दूसरे मैच को जीतकर ही न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली थी लेकिन तीसरे मैच को जीत टीम ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया. तीनों वनडे मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. तीसरे मैच के बाद कुछ फैंस ने खुशदिल शाह से कुछ कहा होगा, जिसके बाद बात हाथापाई तक जा पहुंची. लोगों ने फैंस को पकड़कर पीछे किया, इस दौरान वह गालियां भी दे रहा था.
अहमद शहजाद ने इस विवाद पर क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने खुशदिल शाह की लड़ाई पर अपनी राय देते हुए कहा, “मैदान पर तो कोई लड़ाई नहीं लेकिन ऊपर से आपके प्लेयर्स आवाम के साथ लड़ रही है, उनको मुक्के मारने जा रही है. मैं समझ सकता हूं कि कई बार फैंस ऐसी चीजें कर देती हैं लेकिन उनपर आप कंट्रोल नहीं कर सकते. आपको अपने बबल में रहना होता है, आप जब तक ग्राउंड में हो अपनी और अपनी टीम के बारे में चीजें देखते हैं. मैदान एक पाजिटिविटी के साथ छोड़ते हैं लेकिन आपके (पाकिस्तान टीम) प्लेयर्स जहां पिच पर गुस्सा निकालना था वहां तो निकल नहीं रहा लोगों पर बेचारों पर गुस्सा निकाल रहे हो.”
Ahmad Shahzad about misbehavior Fan with Khushdil Shah. @iamAhmadshahzad 👍🏻💯 pic.twitter.com/AxXsfl1lGp
— Ahmad Mustafa 🇵🇰 (@iamAhmadMustafa) April 6, 2025
NZ के खिलाफ कैसा था खुशदिल शाह का प्रदर्शन
खुशदिल शाह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 टी20 मैच खेले थे, जिसमें उनका एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 32 रन का था. अन्य 2 पारियों में उन्होंने 2 और 6 रन बनाए थे. तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, उसमे भी टीम 1-4 से बुरी तरह हार गई. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान होकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था. अब पाकिस्तान के प्लेयर्स पाकिस्तान सुपर लीग खेलेंगे, जिसकी शुरुआत 11 अप्रैल से होने जा रही है.

Leave a Reply
Cancel reply