five players to watch out for ipl 2025 final rcb vs pbks can single handedly change course of match virat kohli shreyas iyer

Spread the love

IPL 2025 Final: IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से हुआ था, अब करीब ढाई महीने के रोमांच के बाद फाइनल मुकाबला तय हो गया है. लीग स्टेज और प्लेऑफ मुकाबलों की चुनौतियों को पार कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने खिताबी भिड़ंत में प्रवेश किया है. फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (IPL 2025 Final Venue) में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला आने से पहले यहां उन 5 खिलाड़ियों पर नजर डालिए, जिनपर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

1. विराट कोहली

सबसे पहला नाम विराट कोहली का है, जिन्हें फाइनल जैसे दबाव भरे मैचों में रनों की बारिश करना खूब पसंद है. वो 2024 टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की बात है जब विराट का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा था, लेकिन फाइनल में 76 रनों की पारी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. कोहली आईपीएल 2025 में अब तक 614 रन बना चुके हैं और फाइनल में पंजाब टीम के छक्के छुड़ाने का दम रखते हैं.

2. श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचने के बाद से श्रेयस अय्यर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. अय्यर अब तक टूर्नामेंट में 603 रन बना चुके हैं, क्वालीफायर-2 मैच में उनकी 87 रनों की पारी की बदौलत ही पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस को हराने में सफल हुई थी. अय्यर की ना केवल फॉर्म जबरदस्त है बल्कि उनकी कप्तानी का एक फैसला भी मैच पलटने की काबिलियत रखता है.

3. जोश हेजलवुड

आईपीएल 2025 में RCB की सफलता का एक मुख्य कारण जोश हेजलवुड भी हैं. अपनी धारदार बॉलिंग के दम पर हेजलवुड अब तक 11 मैचों में 21 विकेट चटका चुके हैं. हेजलवुड ने क्वालीफायर-1 मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लिए थे. अब फिर से उनके सामने वही पंजाब की टीम होगी.

4. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह पिछले कुछ सालों में भारत के टॉप टी20 गेंदबाजों में से एक बने रहे हैं. अर्शदीप ने मौजूदा सीजन में 18 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट भी बहुत ज्यादा नहीं है. लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज होना पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा एडवांटेज है और वो RCB से क्वालीफायर-1 का बदला लेना चाहेंगे.

5. जितेश शर्मा

जितेश शर्मा चाहे IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ना हों, उन्होंने अब तक 14 मैचों में सिर्फ 237 रन बनाए हैं. मगर आखिरी लीग मैच में LSG के खिलाफ जिस तरह उनका बल्ला गरजा, वह दर्शा रहा था कि वो ऐसी ही ताबड़तोड़ पारियां खेलने के लिए मचल रहे हैं. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंद में 85 रन ठोक डाले थे. उनकी एक और ऐसी पारी पंजाब किंग्स पर भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:

IPL फाइनल को लेकर ममता बनर्जी ने साधा था BCCI पर निशाना, राजीव शुक्ला के एक बयान ने कर दिया सब साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *