england squad announced for t20i series against india women vs england women t20 series sophie ecclestone return

Spread the love

England Squad for India T20 Series: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है. इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक लेने वाली सोफी एक्लेस्टोन को टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में जगह मिली है. बता दें कि भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा 28 जून से शुरू होने वाला है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं.

इंग्लैंड टीम की दिग्गज प्लेयर सोफी एक्लेस्टोन ने हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक लिया था, लेकिन ECB ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि एक्लेस्टोन टीम में वापस आ गई हैं. अप्रैल 2025 में नैट साइवर ब्रंट को इंग्लैंड की महिला टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. भारत के खिलाफ सीरीज बतौर कप्तान ब्रंट के सामने नई परीक्षा होगी.

इंग्लैंड की हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स ने भारत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक बताया. अगले साल महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, एडवर्ड्स ने कहा कि विश्व कप की तैयारियों की दृष्टि से यह बेहद अहम सीरीज साबित होगी.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज 28 जून से शुरू होगी. पहला मैच 28 जून को नॉटिंघम, दूसरा मुकाबला 1 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. तीसरी भिड़ंत 4 जुलाई को द ओवल मैदान, वहीं 9 जुलाई को चौथा मैच मैंचेस्टर में खेला जाना है. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), पैगे स्कोल्फील्ड, लिंसी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, इसी वोंग

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा के बाद किसे मिलेगी ODI की कप्तानी? ये 3 खिलाड़ी हैं कप्तान बनने के दावेदार

विराट-रोहित की रिटायरमेंट पर आगबबूला हुए योगराज सिंह, जो कहा वो सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *