Eid ul Azha festival will be celebrated today | आज मनेगा ईद उल अजहा पर्व: रतलाम की पुरानी ईदगाह में अदा होगी नमाज; एक दूसरे से गले मिलेंगे समाजजन – Ratlam News Darbaritadka

Spread the love

रतलाम में मुस्लिम समाज द्वारा शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व मनाएगा। ईद की नमाज पुरानी ईदगाह लक्कड़पीठा पर सुबह 8.30 बजे शहर काजी अहमद अली अदा कराएंगे। नई ईदगाह में बकरीद की नमाज नहीं होगी।

.

शहरकाजी अहमद अली ने बताया ईद उल अजहा का पर्व कुर्बानी से जुड़ा हुआ है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम अपने बेटे हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उन्हें जीवनदान दे दिया। जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। शहर काजी ने समाजजनों से ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *