4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। इसके बाद से ही फैन्स और करीबी दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें भारती अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके पति हर्ष भी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।
सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बल्कि भारती ने व्लॉग के जरिए भी यह गुड न्यूज़ शेयर की है। दरअसल, इन दिनों भारती अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में हैं, जहां से इस कपल ने यह खुशखबरी दी है। इस गुड न्यूज पर हर्ष और भारती ने एक पूरा व्लॉग बनाया है, जिसका नाम है गोला बड़ा भाई बनने वाला है।
जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी शेयर की, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। अदा खान ने लिखा, बधाई हो। दीपिका सिंह ने भी खुशी जाहिर की। इसके अलावा कई और लोगों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।
2017 में हुई थी हर्ष-भारती की शादी
भारती सिंह ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। वे हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने लगभग 7 साल तक डेटिंग करने के बाद शादी की थी। हर्ष ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बायोपिक के डायलॉग्स लिखे थे। इसके अलावा फिल्म ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था। शादी के 5 साल बाद, भारती ने बेटे गोला को जन्म दिया था।
Leave a Reply
Cancel reply