A procession centered on Ahilyabai Holkar will be held today | हाथों में केसरिया ध्वज शोभायात्रा में शामिल हुए लोग: रतलाम में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती; 10 दिन चलेंगे आयोजन – Ratlam News Darbaritadka

Spread the love

शोभा यात्रा में शामिल मातृ शक्ति।

रतलाम में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार शाम शोभा यात्रा निकाली। खुली जीप में अहिल्याबाई होल्कर बन कर आई बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। हाथों में केसरिया ध्वज के साथ महिलाएं अहिल्याबाई अमर रहे का जयघोष करते

.

शोभा यात्रा शहीद चौक से आरंभ हुई। धानमंडी, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा होते हुए डालु मोदी बाजार पहुंचकर समापन हुआ। भाजपा द्वारा 10 दिवसीय आयोजन कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

शोभा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

ये लोग रहे उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि शोभा यात्रा में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पार्षद निशा पवन सोमानी, अनिता कटारा, जिला टोली संयोजक बलवंत भाटी, सहसंयोजक अनिता कटारिया, टोली सदस्य अनिता पाहूजा, दिव्या चंदन शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला पदाधिकारी सुनील सारस्वत, मनोज शर्मा, दशरथ पाटीदार, नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जनभागीदारी समिति सदस्य विनोद कर्मचंदानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *