mumbai indians and royal challengers bengaluru might trade tilak varma devdutt padikkal amid ipl 2025 rcb mi trade

Spread the love

Tilak Varma Devdutt Padikkal Trade: IPL 2025 में अभी तक वे सारी टीम खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं, जिन्होंने कभी इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीता है. पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और RCB ने भी निरंतर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. बीते सोमवार बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का मैच खेला गया, उस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में RCB ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी. इस बीच दावे किए जाने लगे हैं कि RCB और MI के बीच बहुत बड़ा ट्रेड होने वाला है. अटकलें हैं कि तिलक वर्मा को बेंगलुरु और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को MI स्क्वाड में भेजा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि RCB जल्द ही देवदत्त पडिक्कल को तिलक वर्मा से ट्रेड कर सकती है. अटकलें हैं कि तिलक वर्मा के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद MI के कैम्प में परिस्थितियां बिगड़ने लगी हैं. बताया जा रहा है कि उनकी मैच को फिनिश ना करने की काबिलियत के कारण हार्दिक पांड्या और मुंबई टीम का मैनेजमेंट खुश नहीं है. एबीपी लाइव इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.

देवदत्त पडिक्कल देंगे MI की बैटिंग को मजबूती

देवदत्त पडिक्कल, RCB के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और उनके आने से मुंबई इंडियंस का बैटिंग लाइन-अप काफी मजबूत बन सकता है. पडिक्कल ने अब तक चार मैचों में सिर्फ 78 रन बनाए हैं, लेकिन वो पिछले सीजनों में निरंतर बढ़िया प्रदर्शन करते आए हैं. दूसरी ओर तिलक वर्मा की बात करें तो उन्होंने मौजूदा सीजन में खेले 5 मैचों में अब तक 151 रन बना लिए हैं और एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

यह साल 2024 की बात है जब इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को ट्रेड करने की घटना खूब सुर्खियों में रही थी. आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच ट्रेड हुआ था. हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में वापस लाने के लिए मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को गुजरात टाइटंस में भेज दिया था.

यह भी पढ़ें:

RCB की जीत पर रोहित-हार्दिक के सामने शेर जैसे दहाड़े विराट कोहली; रिएक्शन हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *