DC vs SRH Full Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. यह हैदराबाद की मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी हार है. इस मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 163 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली ने 16वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने भी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है, जिसकी जीत में फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. डु प्लेसिस की फिफ्टी, SRH के अनिकेत वर्मा के 74 रनों पर भारी पड़ी.
दिल्ली ने आसानी से प्राप्त किया लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स को 164 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में जेक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली को तूफानी शुरुआत दिलाई. मैकगर्क और डु प्लेसिस के बीच 81 रनों की सलामी साझेदारी हुई. मैकगर्क ने 38 रन की पारी खेली, वहीं डुप्लेसिस ने 27 गेंद में 50 रन की तूफानी पारी खेल दिल्ली की जीत की नींव रख दी थी. उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए.
अभिषेक पोरेल भी दिल्ली के लिए चमके, जिन्होंने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स की जीत सुनिश्चित की. पोरेल ने 18 गेंद में नाबाद 34 रन की पारी खेली. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स भी 14 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. केएल राहुल IPL 2025 में पहला मैच खेल रहे थे, जो बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए लेकिन 5 गेंद में 15 रन बनाकर महफिल लूटी. राहुल ने 5 गेंदों की छोटी से पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया.
मिचेल स्टार्क का पंजा
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की नींव मिचेल स्टार्क ने रख दी थी. उन्होंने ट्रेविस हेड, ईशान किशन और नितीश कुमार रेड्डी समेत सनराइजर्स हैदराबाद के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. दिल्ली के लिए स्टार्क के अलावा कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट लिए. बता दें कि 5 विकेट लेने के साथ ही स्टार्क पर्पल कैप की दौड़ में सबसे पहले नंबर पर आ गए हैं.
यह भी पढ़ें:
300 की सोचोगे तो 150 भी नहीं बनेंगे…SRH की बल्लेबाजी देख पूर्व भारतीय दिग्गज ने कसा तंज

Leave a Reply
Cancel reply