GT vs MI Live Cricket Score IPL 2025 Gujarat Titans vs Mumbai Indians Scorecard Live Updates Free Commentary 9th Match Narendra Modi Stadium

Spread the love

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL 2025 Match 9: आज आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में खेलेंगे. 

आईपीएल 2025 के पहले मैच में गुजरात और मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई के चेपॉक में चेन्नई ने हराया था. वहीं गुजरात को अपने घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी. आज यह कंफर्म है कि दोनों में से एक टीम की जीत का खाता खुल जाएगा. 

हार्दिक पर लगा था एक मैच का बैन 

आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे, क्योंकि पिछले सीजन स्लो-ओवर रेट के कारण उनपर एक मैच का बैन लगा था. अब कप्तान हार्दिक वापसी करने जा रहे हैं. युवा खिलाड़ी रॉबिम मिन्ज की जगह हार्दिक की प्लेइंग इलेवन में वापसी मानी जा रही है. 

पिच रिपोर्ट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी. यहां इस सीजन के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 243 रन बनाए थे. इसके बाद गुजरात को सिर्फ 11 रन से ही हार का सामना करना पड़ा था. गुजरात और मुंबई के मैच में भी चौकों-छक्कों की बरसात हो सकती है. एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा 

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहम्मद सिराज

मुबंई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और सत्यनारायण राजू 

इम्पैक्ट प्लेयर- विग्नेश पुथुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *