अपडेटेड लुक के साथ लौटेगी Royal Enfield Continental GT 650, जानें कब तक होगी लॉन्च

Spread the love

Royal Enfield अपनी मशहूर बाइक Continental GT 650 का नया अपडेट लाने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बाइक का मिड-लाइफ अपडेटेड मॉडल 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकती है. हाल ही में कंपनी ने EICMA 2025 और Motoverse 2025 में रेस-स्पेक Continental GT-R 750 को भी दिखाया था. हालांकि 750cc मॉडल आने के बाद भी कंपनी 650 मॉडल को बंद नहीं करेगी. दोनों बाइक्स को साथ में बेचा जाएगा.

लुक और डिजाइन में होंगे बदलाव

नई Continental GT 650 में डिजाइन को और ताजा लुक देने की कोशिश की जाएगी. उम्मीद है कि इसमें नए कलर ऑप्शन जोड़े जाएंगे, जिससे यह पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी. कंपनी बाइक की पहचान वाली कैफे-रेसर स्टाइल को बरकरार रखेगी, लेकिन उसमें हल्के बदलाव करके इसे और प्रीमियम बनाया जाएगा. इससे यह युवा राइडर्स को और ज्यादा पसंद आ सकती है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग होगी बेहतर

अपडेटेड मॉडल में मैकेनिकल बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. मौजूदा टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ड्यूल रियर शॉक एब्जॉर्बर की जगह ज्यादा बेहतर और प्रीमियम सस्पेंशन दिए जा सकते हैं. इसके अलावा आगे की तरफ ट्विन-डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलने की भी संभावना है. इससे बाइक की ब्रेकिंग और कंट्रोल पहले से बेहतर हो सकता है. इन बदलावों का सीधा असर राइड क्वालिटी पर पड़ेगा और लंबी दूरी की यात्रा में ज्यादा आराम मिलेगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

अभी Continental GT 650 की कीमत 3.50 लाख रुपये से 3.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. नए अपडेट के साथ इसकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि इसमें बेहतर फीचर्स और प्रीमियम पार्ट्स जोड़े जाएंगे. यह बाइक कंपनी की लाइनअप में Interceptor 650 और Classic 650 के बीच रखी गई है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी यह कंपनी की लोकप्रिय ट्विन-सिलेंडर बाइक है.

क्यों है GT 650 खास?

Continental GT 650 अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से काफी पसंद की जाती है. यह बड़ी बाइक्स जैसा फील देती है, लेकिन कीमत के मामले में अभी भी किफायती है. कंपनी इसे 750cc मॉडल के साथ जारी रखकर यह दिखाना चाहती है कि 650 मॉडल उसके लिए कितना इंपॉर्टेंट है. नए अपडेट के बाद यह बाइक और ज्यादा अट्रैक्टिव बन सकती है.

ये भी पढ़ें: AI Summit 2026: अब एक्सीडेंट से बचाएगा AI, जानें नींद आने पर कैसे खुद रुक जाएगी कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *