Tata Safari से लेकर Scorpio N तक, आम आदमी के लिए कौन-सी डीजल SUV खरीदना बेहतर?

Spread the love

भारतीय ग्राहकों के लिए ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें मौजूद हैं. डीजल कारें उन लोगों के लिए सही साबित होती हैं जिन्हें फैमिली के साथ लंबी दूरी तय करनी होती है. यही वजह है कि अब भी महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियां डीजल कारें लॉन्च कर रही है. आइए 7-सीटर डीजल कारों के बारे में जानते हैं. . 

Mahindra Bolero

पहली कार महिंद्रा बोलेरो है, जो भारत की सबसे पॉपुलर और किफायती 7-सीटर डीजल SUV है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 9.28 लाख रुपये है. इसमें 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 75 बीएचपी की पावर और 210 एनएम टॉर्क पैदा करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और लगभग 16 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

बोलरो का डिजाइन सरल लेकिन मजबूत है, जो खराब सड़कों और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए बेस्ट है. फीचर्स बेसिक हैं-जैसे पावर स्टीयरिंग, एसी और सेंट्रल लॉकिंग, लेकिन इसकी मजबूती और सस्ता मेंटेनेंस इसे ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों की पहली पसंद बनाते हैं.

Mahindra Bolero Neo

Bolero Neo, क्लासिक Bolero का मॉडर्न वर्जन है. इसकी शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपये है. इसमें भी 1.5-लीटर डीजल इंजन है, लेकिन यह 100 बीएचपी की पावर और 260 एनएम टॉर्क देता है. माइलेज लगभग 17 किमी/लीटर है. इसका डिजाइन बोलरो से ज्यादा स्टाइलिश है और इसमें LED टेललाइट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. 7-सीटर लेआउट में तीसरी रो बच्चों या छोटे सफर के लिए सही है. यह SUV बोलरो से ज्यादा कम्फर्टेबल है, लेकिन ऑफ-रोड पर उतनी सक्षम नहीं है.

Tata Safari

Tata Safari भारतीय ग्राहकों के बीच लंबे समय से पसंदीदा SUV रही है. इसकी शुरुआती कीमत 14.66 लाख रुपये है. इसमें 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 बीएचपी पावर और 350 एनएम टॉर्क देता है. माइलेज लगभग 16.3 किमी/लीटर है. Safari में 6 और 7-सीटर दोनों लेआउट मिलते हैं. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 12.3-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं. इसका बोल्ड डिजाइन और बेहतर थर्ड रो इसे फैमिली SUV सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं.

Scorpio Classic और Scorpio N

Scorpio Classic एक पुरानी लेकिन अब भी पसंद की जाने वाली SUV है. इसकी शुरुआती कीमत 13.03 लाख रुपये है. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम टॉर्क देता है. माइलेज लगभग 15 किमी/लीटर है. यह SUV अपने एग्रेसिव लुक और स्ट्रॉन्ग सस्पेंशन की वजह से गांव और शहर दोनों में पसंद की जाती है.

Scorpio N इस सेगमेंट की ज्यादा मॉडर्न SUV है. इसकी शुरुआती कीमत 13.61 लाख रुपये है. इसका 2.2-लीटर डीजल इंजन 200 बीएचपी तक की पावर देता है और माइलेज 14.5 किमी/लीटर है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका 4×4 वेरिएंट ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन है और प्रीमियम SUV लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है.

Mahindra XUV700 

Mahindra XUV700 को कंपनी की प्रीमियम SUV माना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 14.18 लाख रुपये है. इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 200 बीएचपी की पावर देता है. माइलेज लगभग 17 किमी/लीटर है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसे 6 या 7-सीटर लेआउट में खरीदा जा सकता है और AWD ऑप्शन भी मिलता है. यह SUV उन लोगों के लिए है जो टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स को प्रायोरिटी देते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

1 लीटर पेट्रोल में चलती है 65 KM, Hero Splendor को टक्कर देती है ये बाइक, कीमत 65 हजार रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *