देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, जानिए मार्केट में राइवल्स

Spread the love

मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम SUV Victoris पर फरवरी 2026 में अब तक का सबसे बड़ा मंथली बेनिफिट पैकेज पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कुल मिलाकर 78,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मिड-साइज सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग रणनीति अपना रही हैं. हालांकि यह पूरी रकम सीधी कैश छूट के रूप में नहीं दी जा रही है, बल्कि अलग-अलग बेनिफिट्स में बांटी गई है. फिर भी, लॉन्च के बाद से Victoris पर यह सबसे आकर्षक डील मानी जा रही है, खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जो वैल्यू-फॉर-मनी कार की तलाश में हैं.

78,000 रुपये के ऑफर में क्या-क्या शामिल है?

  • Maruti Suzuki Victoris पर मिलने वाला कुल बेनिफिट कई हिस्सों में बंटा हुआ है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 41,000 रुपये का डायरेक्ट कंज्यूमर ऑफर है, जो सीधे एक्स-शोरूम कीमत को कम करता है. इसके अलावा मौजूदा मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है, जिससे ब्रांड के अंदर अपग्रेड करना और आसान हो जाता है. बाकी करीब 17,000 रुपये का फायदा एक्सचेंज या कॉर्पोरेट स्कीम के जरिए मिल सकता है. यह हिस्सा डीलर, शहर और उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करता है, इसलिए अलग-अलग जगहों पर इसका ब्रेकअप थोड़ा बदल सकता है.

यह डिस्काउंट क्यों है खास?

  • प्रीमियम Nexa मॉडल पर इतना बड़ा ऑफर आमतौर पर यह संकेत देता है कि कंपनी रिटेल सेल को तेज करना चाहती है. हाल के समय में “प्रीमियम टैक्सी” जैसी चर्चाओं के चलते कुछ निजी खरीदारों की धारणा प्रभावित हुई है. ऐसे में यह ऑफिशियल डिस्काउंट स्कीम ग्राहकों का फोकस इमेज से हटाकर वैल्यू और किफायत पर लाने में मदद करती है.

किन गाड़ियों से है सीधा मुकाबला?

  • Maruti Suzuki Victoris को भारतीय बाजार में मुख्य रूप से Hyundai Creta के मुकाबले उतारा गया है. इसके अलावा इसका मुकाबला Kia Seltos, Honda Elevate, Toyota Urban Cruiser Hyryder, MG Astor और Renault Duster जैसी लोकप्रिय SUVs से भी होता है. इतने कड़े कॉम्पिटिशन के बीच यह डिस्काउंट Victoris को कीमत के लिहाज से ज्यादा मजबूत बनाता है.
  •  
  • बता दें कि Victoris अपने कम्फर्ट, स्पेस और फैमिली-फ्रेंडली अप्रोच के लिए जानी जाती है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में Kia Seltos, Tata Sierra और Renault Duster जैसे नए मॉडल्स के लॉन्च से पहले मारुति इस मॉडल की रफ्तार बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें:-

Creta को टक्कर देने वाली Tata Sierra पर टूट पड़े ग्राहक, 1 लाख से ज्यादा बुकिंग के बाद बढ़ा प्रोडक्शन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *