मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में New Renault Duster की एंट्री के साथ मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. इस सेगमेंट में पहले से मौजूद Toyota Urban Cruiser Hyryder एक मजबूत खिलाड़ी है. दोनों ही Hybrid SUV हैं, लेकिन इनका कैरेक्टर अलग-अलग है. Duster जहां अपनी रग्ड और मस्कुलर पहचान के लिए जानी जाती है, वहीं Hyryder एक अर्बन-फोकस्ड, स्लीक और प्रीमियम क्रॉसओवर SUV के रूप में खुद को पेश करती है.
डिजाइन में कौन ज्यादा दमदार?
- New Renault Duster का डिजाइन पूरी तरह नया है और यह ग्लोबल थर्ड-जनरेशन मॉडल पर आधारित है. इसका बॉक्सी स्टांस, ऊंची बोनट लाइन, मजबूत व्हील आर्च और बोल्ड ग्रिल इसे एक असली SUV फील देते हैं. LED DRL और फंक्शनल रूफ रेल्स इसके रग्ड लुक को और मजबूत बनाते हैं. इसकी लंबाई 4343 मिमी है. दूसरी ओर Toyota Hyryder ज्यादा मॉडर्न और अर्बन डिजाइन के साथ आती है. स्प्लिट हेडलैंप, क्रोम एलिमेंट्स और स्लीक प्रोफाइल इसे शहर के ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाते हैं. इसकी लंबाई 4365 मिमी है, लेकिन रफ-टफ लुक के मामले में Duster ज्यादा दमदार लगती है.
इंटीरियर और फीचर्स का मुकाबला
- Duster का केबिन पूरी तरह रीडिजाइन्ड है, जिसमें बॉक्सी डैशबोर्ड, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ज्यादा स्पेस मिलता है. इसका इंटीरियर फैमिली यूज और लॉन्ग ट्रैवल के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल लगता है. Hyryder का इंटीरियर टेक-रिच है, जिसमें 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और प्रीमियम फील मिलता है. हालांकि, स्टोरेज और मॉड्यूलरिटी के मामले में Duster आगे है.
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
- सेफ्टी के लिहाज से दोनों ही SUVs में 6 एयरबैग्स, ABS, ESC और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. लेकिन Duster में लेवल-2 ADAS, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स इसे थोड़ा आगे रखते हैं.
इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज
- New Renault Duster का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेट-अप ज्यादा पावरफुल है और बेहतर एक्सीलरेशन देता है. वहीं Toyota Hyryder माइलेज के मामले में ज्यादा बेहतर है और 27 kmpl तक की एफिशिएंसी ऑफर करती है. अगर आप ज्यादा पावर, रग्ड डिजाइन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो New Renault Duster ज्यादा दमदार Hybrid SUV साबित होती है. वहीं अगर आपकी प्रायोरिटी माइलेज, स्मूद ड्राइव और अर्बन कम्फर्ट है, तो Toyota Hyryder एक बेहतरीन विकल्प है.
ये भी पढ़ें: EV खरीदने वालों के मजे! Budget 2026 के बड़े ऐलान, मिडिल क्लास को कितना होगा फायदा?

Leave a Reply
Cancel reply