Tata Motors भारतीय ऑटो बाजार में लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. कंपनी ने साल 2026 के पहले महीने यानी जनवरी की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें शानदार ग्रोथ देखने को मिली है. Tata Motors ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 71,066 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. यह आंकड़ा जनवरी 2025 की 48,316 यूनिट्स की तुलना में 47.1 प्रतिशत ज्यादा है. आइए जनवरी 2026 की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
घरेलू बाजार और EV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन
- घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में Tata Motors ने 70,222 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी शामिल हैं. यह बिक्री पिछले साल इसी महीने की 48,076 यूनिट्स से 46.1 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं इंटरनेशनल बिजनेस में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 844 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 251.7 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी है. खास बात यह है कि EV सेगमेंट में कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर 9,052 यूनिट्स बेची हैं, जो जनवरी 2025 के मुकाबले 72.7 प्रतिशत ज्यादा है.
Nexon और Punch बने Tata की ताकत
- Tata Motors की इस कामयाबी के पीछे SUV और EV मॉडल्स की जबरदस्त डिमांड है. Tata Nexon ने 23,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार का ताज अपने नाम रखा है. वहीं Tata Punch की 19,000 यूनिट्स बिकी हैं. Punch ने महज 4 साल 3 महीनों में 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही Tata Tiago भी 7 लाख कुल बिक्री के क्लब में शामिल हो चुकी है. कंपनी ने हाल ही में Sierra मॉडल के प्रोडक्शन में भी तेजी लाई है.
Mahindra को पछाड़कर नंबर-2 बनी Tata Motors
- FY26 की तीसरी तिमाही में Tata Motors ने 1.71 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जो 22.3 प्रतिशत की ग्रोथ को दिखाती है. इस प्रदर्शन के साथ Tata Motors ने Hyundai और Mahindra को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है. Tata Motors के MD और CEO शैलेश चंद्रा के अनुसार, 2026 में कंपनी को डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है, जिसमें SUV और EV सेगमेंट की अहम भूमिका होगी. Nexon, Punch और मजबूत EV पोर्टफोलियो के दम पर Tata Motors भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: Budget 2026: अब सड़क पर गाड़ियां चलाना होगा सस्ता! बजट में CNG को लेकर ये बड़ा ऐलान

Leave a Reply
Cancel reply