टोयोटा ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella से पर्दा उठा दिया है. यह इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी ई-विटारा पर बेस्ड है, लेकिन टोयोटा ने इसमें अपने डिजाइन और फीचर्स के अनुसार बदलाव किए हैं. कंपनी ने इसकी बुकिंग लॉन्च से पहले ही शुरू कर दी है, जिसे 25,000 की टोकन राशि देकर कराया जा सकता है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह SUV भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाएगी.
वेरिएंट और अनुमानित कीमत
- Toyota Urban Cruiser Ebella को कुल तीन वेरिएंट्स E1, E2 और E3 में पेश किया जाएगा. हर वेरिएंट को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. बेस वेरिएंट E1 उन ग्राहकों के लिए है जो किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, जबकि E3 टॉप वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 19 लाख से 24 लाख के बीच हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनती है.
बैटरी, रेंज और ऑफर्स
- Urban Cruiser Ebella फुल चार्ज पर करीब 543 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी बेहतर बनाती है. टोयोटा इस EV के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी दे रही है. इसके अलावा कंपनी 60 प्रतिशत बायबैक एश्योरेंस और बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है, जिससे इलेक्ट्रिक कार खरीदना ग्राहकों के लिए और आसान हो जाएगा.
कलर ऑप्शन और फीचर्स
- टोयोटा Urban Cruiser Ebella कुल 9 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जिनमें 5 सिंगल-टोन और 4 ड्यूल-टोन रंग शामिल हैं. सिंगल-टोन में Sportin Red, Cafe White, Enticing Silver, Gaming Grey और Bluish Black मिलेंगे. वहीं ड्यूल-टोन में ब्लैक रूफ के साथ Sportin Red, Cafe White, Enticing Silver और Land Breeze Green मिलेगा. Land Breeze Green केवल ड्यूल-टोन में ही उपलब्ध होगा. फीचर्स की बात करें तो बेस वेरिएंट भी जरूरी सुविधाओं से लैस होगा, जबकि टॉप वेरिएंट में ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: दुबई से इटली तक, इन देशों की पुलिस के पास करोड़ों की सुपरकारें, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply
Cancel reply