बैसाखी के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन:फिल्ममेकर गोल्डी बहल की पार्टी में पहुंचे थे एक्टर, फैंस ने जताई चिंता

Spread the love


एक्टर ऋतिक रोशन शनिवार को फिल्ममेकर गोल्डी बहल के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए। हालांकि, इस दौरान वह बैसाखी के सहारे चलते दिखे और उन्होंने फोटोग्राफरों को पोज नहीं दिए। एक्टर ब्लैक हुडी, मैचिंग जॉगर्स और कैप में नजर आए। वहीं, ऋतिक की बैसाखी के सहारे चलने वाली फोटो को शेयर करते हुए फोटोग्राफर योगेन शाह ने कहा कि घुटने की चोट लगने के बाद एक्टर इससे उबर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक को बैसाखी के सहारे चलते देख फैंस चिंतित नजर आए और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। गौरतलब है कि पिछले साल भी ऋतिक को बैसाखी के साथ देखा गया था। तब उनके घुटने में चोट लगी थी। उस समय उनके मैनेजर ने बताया था कि यह चोट वॉर 2 के एक गाने की रिहर्सल के दौरान लगी थी और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक अब अपनी अपकमिंग फिल्म कृष 4 की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसी फिल्म से ऋतिक निर्देशन में भी कदम रखने जा रहे हैं। ऋतिक आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी थे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *