6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉर्डर-2 के मेकर्स ने ‘घर कब आओगे’ के ग्रैंड लॉन्च के बाद अब एक और गाने ‘जाते हुए लम्हों’ को लॉन्च कर दिया है। 12 जनवरी की शाम, मुंबई के यूनाइटेड सर्विसेज क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह में इस गीत का लॉन्च किया गया।
इस खास मौके पर नौसेना अधिकारी मौजूद रहे। सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी और अनन्या सिंह के साथ सरप्राइज एंट्री दी।
इसके बाद नेवल ऑफिसर द्वारा बैंड परफॉर्मेंस दिया गया। सिंगर रूप कुमार राठौड़ और विशाल मिश्रा की लाइव परफॉर्मेंस ने शाम को और भी यादगार बना दिया।
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने काम किया था। फिल्म के सीक्वल में उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आएंगे।
इस अवसर पर ‘बॉर्डर 2’ की पूरी टीम प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता और को-प्रोड्यूसर्स शिव चनाना और बिन्नॉय गांधी भी मौजूद रहीं।
‘बॉर्डर’ के लिए अनु मलिक और जावेद अख्तर ने इस आईकॉनिक गाने को बनाया था, जिसे मिथुन ने नए सिरे से ‘बॉर्डर-2’ के लिए क्रिएट किया है। ‘जाते हुए लम्हों’ के इस री-क्रिएटेड वर्जन को विशाल मिश्रा ने ओरिजनल सॉन्ग के सिंगर रूप कुमार राठौड़ के साथ मिलकर गाया है।
फिल्म का यह नया गीत हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रेम और बलिदान को श्रद्धांजलि है। हर सुर और हर पंक्ति जुदाई के दर्द, इंतजार की खामोश मजबूती और अपनों से जुड़े अटूट रिश्ते को बयां करती है।
‘बॉर्डर 2’ गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से बनी है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। देशभक्ति और साहस से भरी ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Leave a Reply
Cancel reply