ab devilliers proposal to change icc world test championship cycle four years wtc format just like world cup

Spread the love

World Test Championship 2025-27: अभी कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता है. उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका ने करीब 27 साल बाद कोई ICC ट्रॉफी जीती. ग्रीम स्मिथ, शॉन पोलॉक और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस खास क्षण और ऐतिहासिक जीत के गवाह बने. अब दिग्गज खिलाड़ी डिविलियर्स ने आईसीसी को एक अहम सलाह दी है, उनका मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्रत्येक 4 साल बाद आयोजित करवाना चाहिए.

एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए एबी डिविलियर्स ने कहा कि आईसीसी द्वारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शेड्यूल को सुधार की जरूरत है. उनका मानना है कि WTC का फाइनल प्रत्येक 4 साल में हो तो सबका फायदा हो सकता है. डिविलियर्स का मानना है कि सभी टेस्ट खेलने वाले देशों को बराबर मौका मिलना चाहिए.

4 साल में हो WTC फाइनल

एबी डिविलियर्स ने कहा, “आपको फाइनल में पहुंच कर ऐसा आभास होना चाहिए जैसे आप सभी देशों के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर यहां पहुंचे हैं. शायद WTC चक्र चार साल का होना चाहिए. हम ODI क्रिकेट में पहले ऐसा कर चुके हैं, तो फिर टेस्ट फॉर्मेट में क्यों नहीं? यह फॉर्मेट उचित होगा और आयोजकों को एक संतुलित और निष्पक्ष प्रणाली तैयार करने के लिए ज्यादा समय मिल पाएगा.”

टेस्ट क्रिकेट एक बहुत बड़ी मुसीबत से भी जूझ रहा है, क्योंकि कई सारे देशों को टेस्ट मैचों की मेजबानी नहीं मिल पा रही है. दक्षिण अफ्रीका की ही बात कर लें तो उसे अक्टूबर 2026 तक किसी टेस्ट सीरीज की मेजबानी नहीं मिली है.

कब हुई थी WTC की शुरुआत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत साल 2019 में की गई थी, जिसमें प्रत्येक 2 साल बाद फाइनल मैच खेले जाने का फॉर्मेट तैयार किया गया था. ऐसा फॉर्मेट तैयार किया गया कि इस 2 साल के अंतराल में एक टीम को 6 टेस्ट सीरीज खेलनी होती हैं, जिनमें तीन घरेलू सीरीज और तीन विदेशी टूर शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें:

रोहित के संन्यास से फर्क नहीं, लेकिन विराट कोहली का न होना…, भारत-इंग्लैंड सीरीज से पहले दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *