india vs england 1st test leeds headingley playing 11 pitch report match prediction ind vs eng

Spread the love

England vs India 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है. इंग्लैंड में टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून को पहले टेस्ट मैच से होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा. 

पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जाएगा. वैसे तो यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है वैसे-वैसे स्पिन गेंदबाजी हावी होने लगते हैं. इंग्लैंड में आमतौर पर कंडीशंस तेज गेंदबाजों को फायदा ही पहुंचाती हैं. मौसम भी तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचाने वाला होगा. लीड्स में पहले टेस्ट मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग मिल सकती है, अगर ऐसा हुआ तो बल्लेबाजों की मुश्किल बढ़नी तय है.

जानें हेडिंग्ले में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?

हेडिंग्ले में भारतीय टीम के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां उसने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं. ये सभी मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ हुए, जिनमें से 2 जीत मिली हैं, 4 बार हार मिली और एक मैच ड्रॉ रहा था. यह इंग्लैंड के होम ग्राउंड्स में से एक है, जहां उसने अब तक 80 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उसे 37 बार जीत मिली, 25 बार हार मिली और 18 मैच ड्रॉ पर छूटे.

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. जीत की बात करें तो इसका अनुमान लगाना काफी मुश्किल है, क्योंकि दोनों ही टीमें में कई मैच विनिर खिलाड़ी हैं. पिच बैटिंग फ्रेंडली है, ऐसे में इस टेस्ट के ड्रॉ होने की भी उम्मीद है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, शोएब बशीर, जोश टंग और सैमुअल जेम्स कुक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *