fact check shahid afridi death viral video former pakistan cricket captain shahid afridi buried in karachi

Spread the love

Fact Check Shahid Afridi Death: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का निधन हो गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. इसमें दावा किया जा रहा है कि पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी का निधन हो गया है. अफरीदी कुछ दिन पहले तक भारत विरोधी बयानों के कारण चर्चा में बने हुए थे. भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान उन्होंने कई बार भारतीय सेना और भारत के लोगों को निशाना बनाते हुए तीखे बयान दिए थे. आइए जानते हैं कि पूरा सच क्या है?

इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का निधन हो गया है. उन्हें कराची में दफनाया गया, वहीं विजन ग्रुप के चेयरमैन समेत कई अधिकारियों द्वारा संवेदना प्रकट करने का भी दावा किया गया. जब जांच की गई तो पाया गया कि वायरल हो रहे इस वीडियो को AI से बनाया गया है, जिसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. अफरीदी बिल्कुल फिट हैं और उनके निधन की खबर झूठी है.

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सरकार ने शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों और कई बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था. अफरीदी सालों पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और काफी समय से राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित रहे हैं.

शाहिद अफरीदी के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2017 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 हजार से अधिक रन बनाए और तीनों फॉर्मेट में कुल 541 विकेट भी लिए. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अब भी उन्हीं के नाम है. उन्होंने अपने ODI करियर में 351 सिक्स लगाए, भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मामले में उनसे सिर्फ 7 छक्के दूर हैं.

यह भी पढ़ें:

India A vs England lions: इंग्लैंड की पिच पर ध्रुव जुरेल का तूफान, बनाया हैट्रिक, प्लेइंग-11 में करेंगे डेब्यू ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *