वैभव सूर्यवंशी ने पहले अपनी छोटी उम्र के चलते सुर्खियां बटौरी, लेकिन जब उन्होंने IPL 2025 में अपना खेल दिखाया तो लोगों को पता चला कि राजस्थान ने उन पर इतना बड़ा दांव क्यों खेला. बेशक राजस्थान प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई लेकिन सूर्यवंशी का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा. उन्हें इंग्लैंड जाने वाली अंडर-19 टीम में शामिल किया है. वहां जाने से पहले 14 साल के इस खिलाड़ी ने भारत में एक और तूफानी पारी खेली.
वैभव को राजस्थान ने 1.1 करोड़ रूपये में ख़रीदा था, तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. इसके बाद जब उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया तब वह 14 के हो गए थे. अपनी पहली ही आईपीएल गेंद पर छक्का मारकर वह छा गए, लेकिन उनका असली हुनर तब सामने आया जब उन्होंने 35 गेंदों में रिकॉर्ड शतक मारा. गुजरात के खिलाफ आया ये शतक किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम था, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़ा था.
इंग्लैंड जाने से पहले वैभव ने खेली तूफानी पारी
आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें इंग्लैंड जाने वाली अंडर-19 टीम में चुना गया. वह आईपीएल के बाद आराम के मूड में नहीं है, वह अभी BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप में शामिल हैं. वह आगामी दौरे की तैयारी कर रहे हैं. तैयारियों के बीच खेले गए एक मैच में वैभव ने गेंदबाजों की खूब धुनाई की, उन्होंने इस रेड बॉल मैच ने कुल 8 छक्के जड़े.
#vaibhavsooryavanshi pic.twitter.com/lm8Ip7Hf2P
— Mohid Khan (@mohidkhan1619) June 1, 2025
भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके कप्तान शुभमन गिल होंगे. इसी समय इंग्लैंड में भारतीय अंडर-19 टीम भी जाएगी, जो 24 जून को 50 ओवरों का वार्म-अप मैच खेलेगी. इसके बाद 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज और दो बहु-दिवसीय मैच होंगे.
इंग्लैंड दौरे पर जाने वाला U-19 स्क्वाड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर).

Leave a Reply
Cancel reply