Rinku Singh wedding date venue final engagement after IPL 2025 on 8 June with MP Priya Saroj Shahrukh Khan team player

Spread the love

Rinku Singh Engagement After IPL 2025: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिंकू की शादी समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज से होने वाली है. भारत के स्टार खिलाड़ी का रिश्ता पक्का हो गया है. रिंकू सिंह, प्रिया सरोज के साथ आईपीएल 2025 के बाद इसी महीने जून में सगाई करेंगे और इस साल के आखिर में इस कपल की शादी होगी. रिंकू सिंह की शादी की डेट से लेकर वेन्यू तक सबकुछ फाइनल हो गया है.

रिंकू सिंह कब और कहां करेंगे शादी?

रिंकू सिंह 8 जून को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करने जा रहे हैं. वहीं इस साल 18 नवंबर को ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का वेन्यू वाराणसी का ताज होटल फाइनल किया गया है. रिंकू सिंह की शादी की चर्चा जनवरी में ही शुरू हो गई थी. उस वक्त प्रियो सरोज के पिता ने बताया था कि रिंकू सिंह के पिता के साथ इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा हुई है.

रिंकू-प्रिया की लव स्टोरी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी एक लव मैरिज होगी. रिंकू, प्रिया से पहली बार दो साल पहले एक शादी में मिले थे. उसी दौरान आईपीएल में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी. शादी में पहली मुलाकात के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की दोस्ती हुई और ये दोस्ती अब इस कपल को शादी के बंधन तक ले आई है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 18 नवंबर को वाराणसी में सात फेरे लेंगे.

रिंकू सिंह का क्रिकेटिंग करियर

रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में साल 2023 में डेब्यू किया था. इसके बाद वनडे इंटरनेशनल में भी रिंकू को मौका मिला. रिंकू अपने अब तक के टी20 करियर में 33 मैच में 42 की औसत से 546 रन बना चुके हैं. वहीं आईपीएल में रिंकू, शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. रिंकू ने केकेआर के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली हैं.

यह भी पढ़ें

शोएब अख्तर की पॉडकास्ट में फिसली जुबान, कह दी ऐसी बात कि मिला मानहानि का नोटिस; क्या भारत को लेकर दिया बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *