70 KM माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और कीमत काफी कम, ये हैं टॉप-5 बाइक्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

Spread the love

आजकल जब भी कोई नई बाइक खरीदने जाता है, तो सबसे पहले उसका माइलेज जरूर देखता है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग ऐसी बाइक चाहते हैं, जो कम खर्च में ज्यादा चले. यहां हम आपको भारत की 5 ऐसी किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं. 

लिस्ट में किन बाइक्स के नाम शामिल?

  • सबसे पहले Honda Shine की बात करते हैं. इस बाइक में 123.94cc का इंजन मिलता है, जो 10.63 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 78,789 रुपये से शुरू होकर 83,148 रुपये तक जाती है. यह बाइक करीब 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.
  • दूसरी बाइक है Hero Xtreme 125R. इसकी कीमत करीब 89,000 रुपये से शुरू होती है. इसमें 125cc का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक लगभग 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.
  • तीसरे नंबर पर है Hero HF Deluxe. यह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली माइलेज बाइक्स में से एक है. इसमें 97.2cc का इंजन है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक लगभग 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 55,992 रुपये से शुरू होती है.
  • अगली बाइक Hero Splendor Plus XTEC है. यह कई सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल है. मजबूत बॉडी, कम मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज इसकी खासियत है. यह बाइक लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. इसमें i3S तकनीक दी गई है, जो ट्रैफिक में पेट्रोल बचाने में मदद करती है. इसकी कीमत लगभग 77,428 रुपये से शुरू होती है.
  • आखिर में बात करते हैं Honda SP 125 की. इसमें 123.94cc का इंजन है, जो 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. यह बाइक करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये से शुरू होती है. अगर आप कम बजट में ज्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो ये सभी विकल्प आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Tata Punch या Maruti Fronx: 6 लाख रुपये के बजट में कौन-सी SUV खरीदना बेहतर? यहां जानिए डिटेल्स 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *