भारतीय बाजार में कई सीएनजी कारें बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस कॉस्ट और किफायती फ्यूल के साथ मिलती हैं. . पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG कारें ज्यादा माइलेज देती हैं और चलाने में भी सस्ती पड़ती हैं. यहां हम आपको 10 लाख रुपये से कम बजट वाली टॉप 5 CNG कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी पॉपुलर हैं.
Maruti Swift CNG
Maruti Swift CNG इंडियन मार्केट की पॉपुलर हैचबैक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.20 लाख से 9.20 लाख रुपये तक जाती है. CNG मोड में यह 32.85 Km/kg का माइलेज देती है. सेफ्टी के लिए इसमें अब सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स मिलते हैं. वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. स्टाइलिश डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के चलते यह मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
Tata Punch CNG
अगर आप SUV चाहते हैं तो Tata Punch CNG आपके लिए सही चॉइस हो सकती है. इसकी कीमत 7.30 लाख से 10.17 लाख रुपये के बीच है. ARAI के मुताबिक यह 26.99 Km/kg का माइलेज देती है. इसमें डुअल सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल एयरबैग और मजबूत बॉडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. माइक्रो-SUV डिजाइन और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स इसे कम बजट में बेस्ट SUV बनाते हैं.
Maruti WagonR CNG
Maruti Suzuki WagonR CNG भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली और सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कार है. इसकी कीमत 6.69 लाख से 7.14 लाख रुपये तक जाती है. इसका 34.05 Km/kg माइलेज इसे डेली कम्यूटर्स के लिए बेहद खास बनाता है. 1.0-लीटर K-Series इंजन के साथ यह कार कम मेंटेनेंस और Maruti के बड़े सर्विस नेटवर्क की वजह से मिडिल क्लास का फेवरेट विकल्प है.
Nissan Magnite CNG
Nissan Magnite CNG एक प्रीमियम और स्टाइलिश SUV है. इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 27.6 Km/kg का माइलेज देती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और 6 एयरबैग्स शामिल हैं. इसका स्टाइलिश डिजाइन और वैल्यू-फॉर-मनी पोजिशनिंग इसे इस लिस्ट में खास बनाते हैं. हालांकि, निसान का सर्विस नेटवर्क सीमित है, जिससे छोटे शहरों में थोड़ी दिक्कत आ सकती है.
यह भी पढ़ें:-
पेट्रोल खर्च की टेंशन खत्म, 3.80 लाख रुपये सस्ती मिल रही Tata की ये EV, जानिए डिटेल्स

Leave a Reply
Cancel reply