नहीं होगी नवंबर में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, बड़ी वजह आई सामने

Spread the love

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी इसी साल नवंबर में होनी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. 8 जून को रिंकू और प्रिया की लखनऊ स्थिति एक लग्जरी होटल में सगाई हुई थी, इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन और कई वीवीआईपी गेस्ट आए थे. दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को होनी थी, जो अब इस साल नहीं होगी.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी. दोनों का रोका आईपीएल 2025 से पहले हुआ था, बता दें कि रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ रिटेन किया था.

क्यों टली क्रिकेटर की शादी?

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को टाल दिया गया है. इसके पीछे वजह रिंकू का टीम के लिए कमिटमेंट है. रिंकू को टीम के साथ खेलने जाना है. रिपोर्ट में उनके परिजनों के हवाले से बताया कि अब शादी फरवरी 2026 में होगी.

क्रिकेट टूर्नामेंट में व्यस्तता के चलते इस शादी को टाल दिया गया है, ताज वाराणसी से नवंबर की बुकिंग को कैंसिल करवा दिया गया है. अब फरवरी की बुकिंग की गई है, शादी का वेन्यू यही होगा. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि शादी फरवरी के अंत में होगी, हालांकि अभी इसकी तारीख कंफर्म नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *