ऑटो मार्केट में बड़ा बदलाव! अब किफायती कारों में मिलने लगे हाई-एंड लग्जरी फीचर्स

Spread the love


ऑटोमोबाइल की दुनिया तेजी से बदल रही है. पहले जो फीचर्स सिर्फ महंगी लग्जरी कारों में मिलते थे,अब वही चीजें किफायती कारों में भी मिलने लगी हैं. इससे आम लोगों को कम कीमत में ज्यादा सुविधा, बेहतर सुरक्षा और आराम का फायदा मिलने लगा है. अब ऐसी कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी और फीचर्स आम कारों में दिखाई देते हैं, जो कुछ साल पहले सिर्फ प्रीमियम गाड़ियों में ही मिलते थे. आइए उन खास फीचर्स के बारे में जानते हैं, जो अब धीरे-धीरे हर बजट की कार में मिलने लगे हैं. 

हेड-अप डिस्प्ले

  • हेड-अप डिस्प्ले पहले केवल प्रीमियम कारों में दिखता था, लेकिन अब Maruti Baleno, Brezza, Toyota Hyryder और Tata Sierra जैसी किफायती कारें भी इसे ऑफर कर रही हैं. ये फीचर स्पीड, नेविगेशन और जरूरी जानकारी सीधे विंडस्क्रीन पर दिखाता है, जिससे ड्राइवर को इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर देखने के लिए नजर नीचे नहीं करनी पड़ती. इसका फायदा यह है कि ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है.

वेंटिलेटेड सीट्स

  • बता दें कि वेंटिलेटेड सीट्स एक समय में लग्जरी कारों का हिस्सा थीं, लेकिन अब Renault Kiger, Skoda Kushaq और Maruti XL6 जैसी किफायती कारों में भी मिलने लगी हैं. कुछ कारें तो रियर सीट में रिक्लाइनिंग और वेंटिलेशन जैसी Extra Features भी दे रही हैं.

पैसेंजर डिस्प्ले

  • जो फीचर पहले केवल सुपर-लग्जरी कारों के इंटीरियर में मिलता था, वही अब Tata Sierra, Mahindra XEV 9e और XEV 9S जैसी SUVs में देखने को मिल रहा है. फ्रंट पैसेंजर के सामने लगी 3rd स्क्रीन पर वीडियो, म्यूजिक और कई इन-कार कंट्रोल्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

 बिना हाथ लगाए बूट खुलने की सुविधा

  • पहले इस फीचर का इस्तेमाल लग्जरी SUVs तक सीमित था, लेकिन अब Maruti Victoris, Tata Sierra और MG Windsor जैसे मॉडल्स में यह आसानी से उपलब्ध है. जब हाथ सामान से भरे हों, तब सिर्फ पैर हिलाने पर बूट खुल जाते हैं.

AVAS सिस्टम

  • इलेक्ट्रिक वाहनों की शांत आवाज के कारण पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए AVAS तकनीक बेहद जरूरी बन गई है. MG Comet, Hyundai Creta Electric, Maruti Grand Vitara और Toyota Innova Hycross जैसे कई मॉडल अब इस फीचर के साथ आते हैं. कम स्पीड पर वाहन बाहर से सुनाई देने वाली आर्टिफिशियल Sound जनरेट करता है, जिससे दुर्घटना के खतरे कम हो जाते हैं. कुल मिलाकर, ऑटोमोबाइल कंपनियां अब किफायती कारों में भी हाई-एंड टेक्नोलॉजी शामिल कर रही हैं, जिससे ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर आराम, मॉडर्न फीचर्स और ज्यादा सुरक्षा मिल पा रही है. ये बदलाव आने वाले समय में ड्राइविंग अनुभव को और भी शानदार बनाने वाला है.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई देश की सबसे हल्की स्ट्रीटफाइटर! कई हाईटेक फीचर्स से है लैस, जानें कितनी है कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *